फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुलदार के जोड़े को देख अजीतपुरदासी के ग्रामीणों में दहशत

Fri, 03 Oct 2025 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। अजीतपुर दासी गांव में गुलदार का जोड़ा दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार देररात गांव के जितेंद्र और पंकज के घेर में गुलदार दिखने से परिवार के सदस्यों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

घेर में बंधे पशुओं ने गुलदारों को देखकर रंभाना शुरू कर दिया। मौके पर ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए लाठी-डंडों से कनस्तर पीटकर गुलदार को जंगल में भगाया। गांव के पप्पन, जितेंद्र, सुरेंद्र, पंकज, महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चार दिन पहले भी गुलदार बस्ती के भीतर घूमता दिखाई दिया। गुलदार चार दिन पहले एक कुत्ते को उठाकर ले गया था। लोगों ने डर के कारण जंगल में जाना बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह का कहना है कि लोकेशन लेकर गुलदारों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
गुलदार को देख छात्र ने गांव की ओर दौड़ा दी साइकिल

पैजनिया। शुक्रवार की सुबह ग्राम चौहड़पुर निवासी कक्षा दस का छात्र अनुराग पुत्र जितेंद्र हल्दौर काॅलेज साइकिल से जा रहा था। गांव से बाहर आते ही सड़क के बीच में खड़े गुलदार को देख उसके होश उड़ गए। बालक ने तेजी से साइकिल गांव की और दौड़ा दी और घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। बालक ने बताया की दो दिन पूर्व भी गुलदार देखा गया था। ग्रामीण रवि, ऋतिक, राजकुमार, जितेंद्र आदि ने बताया की नजदीकी ग्राम महमदाबाद के कब्रिस्तान में गुलदार ने अपना ठिकाना बना रखा है। गुलदार के डर से अभिभावक अपने बच्चों को अकेले स्कूल भेजने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से कब्रिस्तान के आसपास पिंजरा लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

रेस्क्यू किए गए गुलदार की हुई मौत

चांदपुर। गांव अज्जू नंगली में एक किसान के नलकूप से बृहस्पतिवार को रेस्क्यू किए गए गुलदार की शुक्रवार को मौत हो गई। गुलदार के पोस्टमार्टम के लिए तीन चिकित्सकों की टीम गठित की गई हैं। थाना क्षेत्र के गांव अज्जू नंगली निवासी किसान नवनीत के खेत में बने नलकूप में गुलदार गिर गया था। बृहस्पतिवार की सुबह खेत पर गए किसानों ने जब गुलदार के दहाड़ने की आवाज सुनी तो उन्होंने कुएं में झांककर देखा उसमें गुलदार दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम गुलदार को किसान के खेत में बने नलकूप से कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर रेंज कार्यालय ले आई थी। वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गुलदार की अचानक मौत हो गई। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। रेस्क्यू किया गुलदार नर था तथा उसकी आयु लगभग ढाई साल थी। गुलदार मिलने की सूचना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है।
महसनपुर में गुलदार ने कुत्ते को उठा ले जाने का किया प्रयास

अफजलगढ़। गांव महसनपुर बृहस्पतिवार की देर रात गुलदार ने अजीत सिंह के घर के पास घूम रहे उनके पालतू कुत्ते पर हमला किया। कुत्ता वहां से भाग निकला। ग्रामीण गुरदीप सिंह, सतनाम सिंह, साहब सिंह, गुरबाज सिंह, हरदीप सिंह आदि ने बस्ती के पास पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। रेंजर प्रदीप शर्मा ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने तथा शीघ्र पिंजरा लगवाने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें