बिजनौर। प्रो कबड्डी लीग में शानदार प्रदर्शन करके लौटे गांव जलालपुर के कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी का शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने राहुल के साथ रोड शो निकाला।
लीग में राहुल चौधरी तेलुगू टाइटंस की ओर से खेलते हैं। बीते साल राहुल को लीग में सर्वाधिक अंक बटोरने के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। इस साल भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। राहुल शुक्रवार को बिजनौर पहुंचें तो ग्रामीणों और समर्थकों ने बैराज रोड पर फूल माला पहनाकर उसका शानदार स्वागत किया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव नृपेंद्र देशवाल, विवेक चौधरी, शुभम तोमर, विरेंद्र सिंह आदि ने भी स्वागत किया।