फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जज के घर चोरी कर महिला मित्र को सौंप दिए आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। किशोर न्यायालय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट के घर में 14 दिन पहले हुई चोरी में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। दरअसल चोरी करने वाले आरोपी ने वारदात को अंजाम देकर सामान और आभूषण महिला मित्र को दे दिए थे। पुलिस ने आरोपी की महिला मित्र को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी में किराए पर रहने वालीं प्रधान मजिस्ट्रेट स्वाति वर्मा के घर में 29 दिसंबर की रात चोरी हो गई थी। कुछ दिनों बाद स्वाति वर्मा घर लौटीं तो चोरी का पता लगा। इसके बाद शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। सीसीटीवी जांच में सामने आया कि चोरी को कुटिया कॉलोनी में रहने वाले सोनू ने अंजाम दिया। आभूषण और कपड़े आदि उसने महिला मित्र को दे दिए थे। इसके बाद आरोपी ने एक बाइक चोरी कर ली। बाइक चोरी के मामले में आरोपी सोनू को नजीबाबाद पुलिस एक सप्ताह पहले जेल भेज चुकी है। आरोपी की महिला मित्र कांशीराम कॉलोनी की रहने वाली है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। इसकी निशानदेही पर ही मोहल्ला खत्रियान में उसके भाई के घर भी दबिश देकर पुलिस ने कुछ आभूषण बरामद कर लिए हैं। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें