बिजनौर में न्यू सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे पर प्रार्थना करते ईसाई।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु मसीह द्वारा दिए गए संदेश को बताया गया। प्रभु यीशु मसीह के बताए रास्तें को अपनाकर मुक्ति के मार्ग पर जाने की बात कही।
न्यू सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में आयोजित प्रेयर में चर्च के पादरी फादर एलिप्रिंस ने कहा कि आज के ही दिन प्रभु यीशु ने सभी मानवों को पापों से मुक्ति दिलाने के लिए सलीब पर हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर किए। उन्होंने सलीब पर ईश्वर से सात वचन कहते हुए उनको सलीब पर लटकाने वालों को भी क्षमा देने की ईश्वर से प्रार्थना की थी। पैटिशा क्लोडियस, संध्या सिंह, आशीष सुख, वंदना टॉमस, करिश्मा ने सात वचनों के बारे में बताया। श्रीमती दिलावर ने प्रार्थना की और विक्टोरिया टॉमस ने गीत गाया। प्रेयर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक चली। अनिल नाथ, जेसिफा टॉमस, बी नाथ, विनोद डेनियल, जगत सिंह आदि मौजूद रहे। न्यू सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में फादर ऐली प्रिंस ने प्रभु ईशु मसीह के बलिदान और प्रेम का संदेश दिया।
q उधर कालागढ़ में गुड फ्राइडे पर चर्च में विशेष प्रार्थना की गई। भिक्कावाला के सेंट मेरीस चर्च के पल्ली पुरोहित फादर रज्जी मैथ्यू ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने संसार के लोगों के लिए कष्ट उठाकर प्रेम और त्याग का संदेश दिया। आज के दिन प्रभु को क्रूस पर चढ़ाया गया था। इस आयोेजन पर भिक्कावाला के सेंट मेरीस चर्च में विशेष पूजा बलिदान किया गया। कालागढ़- धामपुर मार्ग पर विजयनगर से चर्च तक क्रूस का रास्ता तय किया गया। जिसमें प्रभु के कष्टों को दिखाया गया। जिसमें फादर रज्जी मैथ्यू, फादर अजो, इलाहाबाद से आए फादर जोर्ज, सिस्टर्स, करुणा समाज सेवा संस्था के पदाधिकारी और आदि शामिल रहे ।