फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दस-दस लाख में बिक रही नौकरी ः जयंत

Thu, 27 Aug 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने  किसान मजदूर संगठन के सम्मेलन में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर आग उगली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन


हर भर्ती में धांधली ओ रही है। अब लेखपाल की नौकरी भी दस-दस लाख रुपये में बेची जा रही है। जब तक प्रदेश की गद्दी पर ईमानदार आदमी नहीं बैठेगा, व्यवस्था ऐसे ही चलती  रहेगी।


बुधवार को बुधवार को बिजनौर के इंदिरा बाल भवन में आयोजित सम्मेलन में पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, हरित प्रदेश, आरक्षण जैसे मुद्दों को हवा देते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। समतामूलक विचारधारा के कोई माइने नहीं रह गए हैं।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह का सपना था कि हर घर में एक सरकारी नौकरी हो, लेकिन सरकारी नौकरी पर भी अब एकाधिकार हो रहा है। हर नौकरी में धांधली की जा रही है। उन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का हवाला देते हुए कहा कि अगर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती की सही तरह से जांच हो जाए तो यहां के मुख्यमंत्री हस्र भी वहीं होगा, जो हरियाणा में हुआ है।

यूपी में की गई सभी भर्तियों की जांच की मांग भी उठाई। कहा कि दो तीन जनपदों के जाति विशेष के युवक ही सरकारी नौकरियों में भर्ती किए जा रहे हैं। इंजीनियर यादव सिंह के मामले में प्रदेश सरकार पर यादव सिंह को सपोर्ट करने का आरोप लगाया।

कहा कि प्रदेश सरकार ही नहीं चाहती है कि मामले की सीबीआई जांच हो। जयंत चौधरी ने केंद्र सरकार पर भी किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। भुगतान के मुद्दे पर कहा कि सरकार मिल मालिकों के सामने झुक रही है। प्रदेश सरकार पहले ही बकाया पर ब्याज माफ कर चुकी है। अगर मिले भुगतान नहीं कर रही है तो उन्हें टेक ओवर करके सरकार खुद भी चला सकती है।

जयंत चौधरी ने हरित प्रदेश और जाटों को आरक्षण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने जाट बिरादरी को आरक्षण के मुद्दे पर पटेल बिरादरी की तरह एकजुट होने का इशारा किया। रालोद के गिरते ग्राफ पर भी जयंत चौधरी ने चिंता जताई। कहा कि जातिवाद और मजहबी राजनीति से किसानों को ही नुकसान हुआ है।

उधर कार्यक्रम के बाद नागेंद्र पंवार के आवास पर हुई प्रेस वार्ता में जयंत चौधरी ने जातिवाद की राजनीति के लिए  सपा मुखिया मुलायम सिंह को जिम्मेदार ठहराया। जयंत चौधरी ने किसान समस्याओं एवं बिजली संकट पर प्रदेश सरकार के खिलाफ तीन सितंबर को प्रदेश भर में हर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया। रालोद महासचिव ने प्याज के बढ़ते दामों के लिए केंद्र सरकार के ढुलमुल रवैये को बताया।

कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से चंद लोगों को ही फायदा पहुंचा है। किसान व मजदूर बुरे दौर से गुजर रहे है। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह शास्त्री व संचालन प्रदेश महासचिव राहुल सिंह ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, वेस्ट यूपी अध्यक्ष मुंशीरामपाल,, प्रवीण देशवाल, रामवीर सिंह गुर्जर, अशोक चौधरी, आशु राणा, मुनिदेव शर्मा, संजीव कुमार, पूनम चौधरी, सुरेंद्र निंदना, महावीर सिंह आदि शामिल रहे।

नहीं आए अजित सिंह
बिजनौर। कार्यक्रम में रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह को आना था, लेकिन वे स्वास्थ्य खराब होने के कारण कार्यक्रम  शामिल नहीं हो पाये। उनके स्थान पर जयंत चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित कहा। हालांकि जयंत चौधरी ने साफ संकेत यह भी दिया कि चौधरी अजित सिंह की आयु 76 साल हो चुकी है। अब किसान और जयंत चौधरी को ही आगे की लड़ाई के लिए संघर्ष करना होगा। उधर रैली में कई हजार किसान व मजदूर शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें