बिजनौर। आबादी के मामले में जिले के 18 में से पंद्रह शहर व कस्बे मुस्लिम बहुसंख्यक हो गए हैं। धर्म आधारित जनगणना के अनुसार शहरी क्षेत्रों में जहां मुस्लिमों का दबदबा है तो वहीं देहात क्षेत्रों में हिंदुओं की आबादी अधिक है।
केंद्र सरकार ने धर्म आधारित आंकड़े जारी किये गये है।
आंकड़ों के अनुसार जनपद में शहरी क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ा है। जिले के बिजनौर नगर, चांदपुर, नगीना, नजीबाबाद, किरतपुर, नहटौर, नूरपुर, स्योहारा, शेरकोट, अफजलगढ़ झालू, साहनपुर, सहसपुर, मंडावर में हिंदू अल्पसंख्यक श्रेणी में पहुंच गया है।
यहां पर मुस्लिमों की आबादी हिंदुओं से करीब डेढ़ गुना तक ज्यादा है। हालांकि देहात क्षेत्रों में हिंदुओं की आबादी मुस्लिमों से अधिक है। जिले में 55 प्रतिशत हिंदू है तो वहीं 43.03 प्रतिशत मुस्लिम है।
ग्रामीण क्षेत्र में हिंदुओं की संख्या 17,43,861 और शहरी क्षेत्र में 2,88,220 हिंदू रहते रहे। इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्र में मुस्लिमों की संख्या 9,60,844 और शहरी क्षेत्र में 6,24,366 है। शहरी क्षेत्र में मुस्लिमों की आबादी हिंदुओं से लगभग ढाई गुना अधिक है।
पालिका परिषद हिंदू मुस्लिम सिख
बिजनौर 41266 50829 463
चा्रंदपुर 22889 59886 418
धामपुर 25309 24463 650
नगीना 27683 67177 164
नजीबाबाद 24255 63144 476
हल्दौर 14409 4584 559
जलालाबाद 27649 1040 324
किरतपुर 14154 47460 63
नहटौर 10662 36299 344
नूरपुर 10781 24399 3538
स्योहारा 14514 38301 189
शेरकोट 15600 46187 09
अफजलगढ़ 3750 24992 211
झालू 8046 12893 00
साहनपुर 3380 18241 00
सहसपुर 2090 22300 03
मंडावर 4848 16191 00