फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गया जौहर द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गया जौहर द्वार
विज्ञापन

नगीना। नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर को सुंदर व आकर्षक बनाने के उद्देश्य से नगर में कराए जा रहे सुंदरीकरण के अंतर्गत जौहर द्वार पर आकर्षक रूप से रंग बिरंगी लाइटों से लिखे गए वेलकम टू नगीना नगर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस चौराहे पर पालिका प्रशासन द्वारा लगाई गई तिरंगा लाइट अब युवाओं के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बन गया है।
नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन ताहिरा बेगम, पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह व चेयरपर्सन के पति शेख खलीलुर्रहमान की देखरेख में पिछले कई माह से नगर में युद्ध स्तर पर सुंदरीकरण कराने का कार्य चल रहा है। पालिका प्रशासन द्वारा नगीना कोतवाली मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित चौराहे को आकर्षक व सुंदर बनाने के लिए जोहर द्वार पर रंग बिरंगी विशेष लाइटों से लिखा गया वेलकम टू नगीना नगर में प्रवेश करने वाले लोगों व नगर वासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन गया है।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन द्वारा इसी चौराहे पर स्थित पुलिस पिकेट के पिलर पर लगाई गई तिरंगा लाइटें युवाओं के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गया है। इस चौराहे की भव्यता व सुंदरता को देखने के लिए नगर के अलग-अलग मोहल्लों से लोग पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ गांधी मूर्ति तिराहे पर भी युद्ध स्तर पर सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि नगर को स्वच्छ, सुंदर व आकर्षक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए नगर में विशेष प्रकार के स्टील के कूड़े दानों को नगर में लगाने का काम भी तेजी से शुरू कर दिया गया है। जिसमें दो अलग-अलग कूड़ेदान में लोग सूखा व गीला कूड़ा डाल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें