फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जमीन के विवाद में बड़े भाई ने ही की थी नरेश की हत्या

विज्ञापन
शिवालाकलां में पकड़ा गया छोटे भाई की हत्या का आरोपी बड़ा भाई।
विज्ञापन
गांव मुराहट निवासी नरेश के खून से लथपथ शव का सोशल मीडिया पर हुआ था फोटो वायरल
विज्ञापन

परिजनों ने बीमारी से मौत बताकर कर दिया था अंतिम संस्कार
एक फोटो ने बयां की मौत की हकीकत, पुलिस ने दबोचा हत्यारोपी

संवाद न्यूज एजेंसी
शिवाला कलां (बिजनौर)। गांव मुराहट के युवक नरेश कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की मौत सामान्य नहीं बल्कि हत्या निकली। मामले में पुलिस ने उसके बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जमीन के विवाद में अपने छोटे भाई की तबल से वार कर हत्या कर दी थी। बहन ने ही इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव मुराहट के रहने वाले नरेश कुमार (40) के रक्त रंजित शव का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसके चेहरे, गर्दन और छाती पर धारदार हथियार के गहरे जख्म बने हुए थे। फोटो वायरल होते ही शिवाला कलां पुलिस ने गांव पहुंच कर जांच की। सामने आया कि शनिवार की सुबह ही नरेश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बीमारी से मौत बताते हुए अंतिम संस्कार करते हुए सबूत ही मिटा दिए गए। खून के धब्बों को भी पानी से बहा कर साफ कर दिया गया था।
विज्ञापन

पता चला था कि नरेश कुमार शुक्रवार की शाम को छत पर सोया हुआ था। बड़ा भाई सुरेश भी छत पर पहुंच गया। दोनों में झगड़ा हुआ। बड़े भाई पर वारदात को अंजाम देने का शक जाहिर किया गया। रविवार को बहन मुनेश देवी ने थाना शिवाला कलां पहुंचकर अपने बड़े भाई सुरेश कुमार के विरुद्ध हत्या करने की तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए हत्यारोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग तबल बरामद कर लिया।
एएसपी देहात राम अर्ज के मुताबिक पूछताछ में सुरेश ने बताया कि नरेेश जमीन बेचने की फिराक में था। उसने विरोध किया। ना मारने पर तबल से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन



नरेश हत्याकांड में आरोपी बड़े भाई सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जमीन के विवाद को लेकर आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम दिया। एक जागरुक नागरिक द्वारा भेजे गए मृतक के फोटो के चलते ही पुलिस छानबीन कर अंजाम तक पहुंच सकी है। - राम अर्ज, एएसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें