फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नौतपा के आखिरी दिन भी गर्मी का सितम रहा बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 42 डिग्री तक रहा पारा, गर्मी से लोगों का हाल रहा बेहाल
विज्ञापन

-15 किलोमीटर की रफ्तार से चली गर्म हवा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नौतपा के आखिरी दिन भी गर्मी का सितम बरकरार रहा। रविवार को बजनौर तहसील का तापमान 41 डिग्री और चांदपुर तहसील का तापमान 42 डिग्री रहा। दोपहर के समय गर्म हवा ने खूब सताया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

रविवार को नौतपा खत्म हो गया। सुबह से ही तेज गर्मी थी। गर्मी में लोगों के पसीने छूटते रहे। दोपहर में 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवा ने लोगों को झुलसा दिया। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से बचने के लिए लोग दोपहर में अपने घरों में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में बढ़ोतरी होने से उल्टी, दस्त, बुखार, त्वचा, आंखों संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। चिकित्सक धूप में बाहर नहीं निकलने की सलाह दे रहे हैं। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि नौतपा खत्म हो गया है। मगर, अभी गर्मी का प्रकोप रहेगा। फिलहाल तापमान 40 डिग्री के पार रहने का अनुमान है।

जिले की तहसीलों का तापमान
तहसील- अधिकतम न्यूनतम

बिजनौर- 41- 27
नजीबाबाद- 40- 25

नगीना- 39.2- 22.6
धामपुर- 40- 27

चांदपुर- 42- 28
नोट: नगीना का तापमान कृषि वेधशाला, नजीबाबाद का कॉलेज वेधशाला और अन्य तहसीलों का तापमान वेदर डॉट कॉम से लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें