ये आतंकी मध्य प्रदेश की खंडवा जेल से भागे थे। सिमी से जुड़े आतंकियों में अमजद, असलम, एजाजुद्दीन, महबूब, जाकिर हुसैन, सालिक समेत छह आतंकी जिले में रह रहे थे। तीन अप्रैल 2015 को तेलंगाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में एजाजुद्दीन व असलम मारा गया।
17 फरवरी 2017 को सालिक, अमजद और जाकिर हुसैन को उड़ीसा में दबोच लिया गया था। उन्हें वहां भोपाल की सेंट्रल जेल भेजा गया। चारों आतंकी जेल से भाग निकले थे। बाद में उन्हें मुठभेड़ में मार गिराया।
इन आतंकियों की मदद करने में बिजनौर के रहने वाले रईस अहमद, हुस्ना समेत पांच मददगारों को भी एटीएस ने जांच के दौरान दबोचा था। ये सभी मददगार लखनऊ की जेल में बंद हैं।