फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट पार्क में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज में गश्त करते वनकर्मी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
कार्बेट पार्क में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
विज्ञापन

कालागढ़। क्रिसमस एवं नववर्ष को लेकर कार्बेट पार्क में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वन विभाग ने सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। कार्बेट पार्क की दक्षिणी सीमा को संवेदनशील बताया गया है।
क्रिसमस व नववर्ष को लेकर कार्बेट पार्क प्रशासन ने वनों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। जिसको लेकर वनों में गश्त बढ़ा दी गई है। कालागढ़ के वन क्षेत्राधिकारी आरके भट्ट ने बताया कि इन पर्व पर वनों में बाहरी लोगों के प्रवेश की आशंका बढ़ जाती है। नववर्ष की पार्टी आदि के लिए लोग वनों को चुन लेते हैं। इस पर पूरी तरह से रोक है। कार्बेट पार्क की दक्षिणी सीमा जनपद बिजनौर से लगी है। इस सीमा पर गश्ती दल तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के दौर चलते हैं पार्टियों में
नववर्ष पर वनों में एकांत चुनकर पार्टी मनाने की फिराक में लोग लगे रहते हैं। इसको लेकर वन विभाग पहले से ही चौकस हो रहा है। किसी भी सूरत में वनों में कोई नववर्ष पार्टी न हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं। देश-विदेश के पर्यटकों का सबसे अधिक आकर्षण दिसंबर का अंतिम सप्ताह व जनवरी का प्रथम सप्ताह होता है। इसके लिए पहले ही पर्यटक अपना ऑनलाइन आरक्षण करा लेते हैं। पार्क के निदेशक राहुल ने बताया कि ढिकाला पर्यटन जोन व बिजरानी पर्यटन जोन दो माह के लिए बुक हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें