फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मुस्सेपुर में जल निकासी नहीं होने से मार्ग पर जलभराव, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
मंडावली के गांव मुस्सेपुर में मार्ग पर जल भराव को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मंडावली। गांव मुस्सेपुर में मार्ग पर जलभराव होने से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाला बनवाने की मांग की।
मंडावली क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर में बरातघर के निकट 150 मीटर लंबे मार्ग पर जलभराव की समस्या है। अन्य वैकल्पिक मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीण महेंद्र सिंह, अनिल कुमार, सुशील, लाखन सिंह, विनोद, वीर सिंह, अमर सिंह, हरपाल सिंह, छतरपाल का कहना है कि मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गांव का गंदा पानी अनुसूचित बस्ती के पास बारात घर के निकट जमा हो जाता है। गुस्साए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और मार्ग पर जल निकासी के लिए नाला बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुस्सेपुर के प्रधान दिलीप कुमार का कहना है कि 60 मीटर लंबे नाले का स्टीमेट बनाकर भेजा गया है, स्टीमेट पास होते ही नाले का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें