फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ ने तहसील में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान संघ ने तहसील में दिया धरना
विज्ञापन

नजीबाबाद। भारतीय किसान संघ ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान सहित किसानों की कई समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। किसानों ने तहसीलदार को समस्याओं से अवगत कराते हुए तत्काल समाधान की मांग की।
भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री सुकर्म पाल राणा, खंड प्रभारी एवं जिला मंत्री राजकुमार, खंड अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, मुदित त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने तहसील में धरना दिया। किसानों ने सरकार और प्रशासन पर किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। किसान नेताओं ने तहसीलदार गोपेश तिवारी को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तत्काल कराने, उत्तम शुगर मिल का इंडेंट बढ़ाने, सिंचाई और घरेलू बिजली की दरों को कम करने, कृषि यंत्रों पर पहले आओ-पहले पाओ योजना को रद्द कर पंजीकरण के माध्यम से किसानों को कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की मांग की। धरना प्रदर्शन में अरविंद कुमार त्यागी, संजीव कुमार, धर्मवीर, अशोक, भारत सिंह, रामगोपाल, सूरज सिंह, नरेश कुमार, सत्यपाल सिंह, ब्रजवीर सिंह, रमेश, मनोज सहित अनेक किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें