फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह पहले मृतका शिवानी ने मुकर्रमपुर निवासी युवक से की कोर्ट मैरिज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खेतापुर की शिवानी थी ट्रेन से कटी युवती
विज्ञापन

धामपुर। नहटौर थाने के गांव खेतापुर की युवती शिवानी ने मंगलवार देर रात धामपुुर में जैतरा रेलवे फाटक के पास रन थ्रू ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि शिवानी ने करीब तीन माह पहले नहटौर थाने के गांव मुकर्रमपुर में अपनी ही बिरादरी के युवक से कोर्ट मैरिज की थी। युवती सुसराल में न रहकर अपने मायके वालों के यहां खेतापुर रह रही थी।
मंगलवार की रात धामपुर में रनथ्रू ट्रेन के सामने कूदकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। जीआपी ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त कराई। देर रात उसकी गांव खेतापुर निवासी शिवानी (20) के रूप में हुई। शिवानी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि शिवानी ने तीन माह पूर्व नहटौर थाने के गांव मुकर्रमपुर निवासी अंकुल के साथ कोर्ट मैरिज की थी। शिवानी और अंकुुल में बीएससी अंतिम वर्ष की पढ़ाई के दौरान प्रेम हो गया था। स्नातक के बाद दोनों ने चोरी छुपे कोर्ट मैरिज कर ली थी। मामला उजागर होने पर युवती के परिजनों ने रोष जताया। बिरादारी के लोगों ने कई बार पंचायत की। जिसके बाद शिवानी के परिजन शांत हो गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उसके बाद शिवानी के परिजनों ने शिवानी को उसकी सुसराल नहीं भेजा। परिजनों का कहना था कि जब उनके पास रुपये एकत्र हो जाएंगे तो वह शिवानी को कायदे में रीति रिवाज के साथ कन्यादान कर विदा करेंगे। तब तक शिवानी अपने मायके में ही रहेगी।
जीआरपी चौकी प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस हिरासत में अंकुल ने बताया कि मंगलवार को शिवानी खेतापुर से पहले अपनी सुराल मुकर्रमपुर पहुंची। वहां पर खाना भी खाया और पति अंकुल से भी मिली। अंकुल उसे लेकर नहटौर आया और मेडिकल से दवाई भी दिलाई और उसे घर जाने के लिए टैंपो में बैठाया। टैपों में बैठाने के बाद उसने शिवानी की छोटी बहन को भी फोन पर शिवानी को टैंपो में बैठा दिए जाने की सूचना दी। पर शिवानी घर नहीं पहुंची। परिजनों को सूचना मिली कि शिवानी ने धामपुर में ट्रेन के आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने फिलहाल अंकुल को गांव के प्रधान व गणमान्य लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन

शिवानी ने यह क्या कर लिया... : अंकुल
अंकुल का कहना है कि शिवानी सरकारी नौकरी पाने के लिए नहटौर के कोचिंग सेंटर पर पढ़ाई कर रही थी। वह भी पुलिस विभाग में उप निरीक्षक की भर्ती की तैयारी में लगा था। उसे तो यह ही नहीं पता शिवानी ने ऐसा क्यों किया। शिवानी ने आत्महत्या कर उसके जीवन में अंधेरा ही ला दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें