फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव 12 मार्च से शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 12 मार्च से आजादी का अमृत महोत्सव शुरू होगा, जो 25 दिन चलेगा। इसके अंतर्गत शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के साबरमती आश्रम से शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

गांधी जी की ऐतिहासिक दांडी यात्रा समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। शासन ने इसके अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम 12 मार्च से शुरू होकर पांच अप्रैल तक चलेंगे। शासन के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम द्वारा जारी पत्र के अनुसार हर जिले में 12 मार्च को सुबह पौने दस बजे 75 साइकिल सवार वालंटियर की रैली निकलेगी। इसमें एनसीसी कैडेट, युवक मंगल दल की सहभागिता रहेगी। रैली 7500 मीटर की दूरी तय करके शहीद स्थल पर समाप्त होगी।
बेसिक, माध्यमिक व महाविद्यालयों में संगोष्ठी/ सेमीनार दो वर्ग में होगी। जूनियर वर्ग का विषय स्वतंत्रता आंदोलन में दांडी मार्च की भूमिका तथा सीनियर वर्ग का विषय राष्ट्र धर्म व राष्ट्रवाद है। निबंध प्रतियोगिता तीन वर्ग में होगी, जिसमें बाल वर्ग का विषय हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जूनियर वर्ग का विषय दांडी मार्च का स्वतंत्रता आंदोलन पर प्रभाव, तथा सीनियर वर्ग का विषय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की संघर्ष गाथा है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि कालेजों को निर्देश भेज दिए हैं। प्रमुख सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम मेरठ, बलिया, लखनऊ, तथा झांसी में प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें