फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजेपी इंटर कॉलेज प्रबंध समिति भंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आरजेपी इंटर कॉलेज प्रबंध समिति भंग
विज्ञापन

बिजनौर। आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर की प्रबंध समिति को भंग कर दिया गया है। जीआईसी मुनव्वरपुर सैद के प्रधानाचार्य को कॉलेज का कंट्रोलर नियुक्त किया गया है। प्रबंध तंत्र पर कॉलेज के इसी महीने सेवानिवृत्त होने वाले प्रधानाचार्य व एक शिक्षक के पेंशन प्रकरण तय समय में विभाग को नहीं भेजने का आरोप है।
विज्ञापन

आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर जिला मुख्यालय के चुनिंदा विद्यालयों में से एक है। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह, शिक्षक वीरेंद्र सिंह 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। शासन के जिले के सेवानिवृत्त होने वाले सभी शिक्षकों के पेंशन प्रकरण 10 मार्च तक विभाग को भेजने के निर्देश हैं। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में 31 मार्च 2021 को 33 शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक मुरादाबाद ने छह मार्च तक पेंशन प्रपत्र भेजने को कहा था। 31 प्रकरण भेज दिए गए थे। आरजेपी इंटर कॉलेज बिजनौर के दो शिक्षकों के प्रकरण नहीं भेजे गए थे। डीआईओएस ने इसको लेकर प्रबंध समिति को दो नोटिस भेजे थे। प्रकरण नहीं भेजने पर प्रबंध समिति को भंग कर दिया गया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक मुरादाबाद के इस बारे में नौ मार्च को आदेश मिले हैं। निशांत कुमार यादव ने रात में ही कंट्रोलर का कार्यभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें