फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण के लिए अनिश्चितकालीन धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुल निर्माण के लिए अनिश्चितकालीन धरना जारी
विज्ञापन

चांदपुर। राकियू के बैनर तले किसानों का बास्टा रोड पर तिरपुड़ा व अकौंधा से पृथ्वीपुर को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर पुल बनाए जाने की मांग को लेकर गांव पृथ्वीपुर में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बास्टा रोड गांव तिरपु़डा व अकौंधा से पृथ्वीपुर को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर पुल निर्माण कराए जाने, अकौंधा की जल आपूर्ति को सुचारु करने जो नहर निर्माण के लिए करीब चार साल से बंद है, अधिग्रहीत की गई जमीन की निशान देही के बाद ही नहर खुदाई का कार्य शुरू किए जाने आदि की मांग की गई है। धरने को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का भी समर्थन रहा। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह काकरान ने कहा कि जब तक किसानों की तीनों मांग नहीं मानी जाएंगी धरना जारी रहेगा। धरने पर राकियू प्रदेश महासचिव छतरपाल सिंह, जिला महासचिव मुकेश सिंह, युवा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सरफराज अहमद, लकी चौधरी, प्रशांत कुमार, राजवीर सिंह, मनवीर सिंह, सोनू, सुरेश कुमार, संजय माथुर, नेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें