फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत कर्मचारी आश्रितों को अनुग्रह राशि जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मृत कर्मचारी आश्रितों को अनुग्रह राशि जारी
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने त्रि स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में ड्यूटी के दौरान मृत कर्मचारियों के आश्रितों के लिए अनुग्रह राशि जारी कर दी है। उधर, कन्या सुमंगला योजना में पांच बालिकाओं को आवंटित धनराशि के चेक दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि शासन से त्रि स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में मृत पांच कर्मचारियों के आश्रितों के लिए 17 करोड़ की अनुग्रह राशि आवंटित हुई है। कर्मचारियों में एक राजस्व विभाग, एक सहकारिता, दो बेसिक शिक्षा विभाग तथा एक पंचायतीराज विभाग का कर्मचारी हैं। बताया कि चार मृतकों को क्रमश: 30-30 लाख रुपये तथा पंचायतीराज विभाग के ग्राम पंचायत अधिकारी को 50 लाख मिलेंगे। मृत कर्मचारियों में अशोक कुमार राजस्व विभाग, बिजेंद्र सिंह सहकारिता विभाग, गीतांजलि राजपूत तथा किरण देवी बेसिक शिक्षा विभाग तथा मोहित कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी शामिल हैं। जिला पंचायत प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कन्या सुमंगला योजना में रिया रानी, कंचन कुमार चौहान, नित्या गौड़, अफीका नूर तथा तहां इस्तखार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आवंटित धनराशि के चेक दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें