बिजनौर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चारों केंद्रों पर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन मूल्यांकन करने वाले उप प्रधान परीक्षक व परीक्षकों की संख्या बढ़ी 80 प्रतिशत उपस्थित रहे।
शहर के मूल्यांकन केंद्र आरजेपी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर का मूल्यांकन केंद्रों पर चल रहा है। इन मूल्यांकन केंद्रों पर 37 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। पहले दिन केंद्रों पर 70 प्रतिशत उप प्रधान परीक्षक, परीक्षक उपस्थित रहे थे। अनुपस्थित परीक्षकों को फोन कर सूचना दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को सभी मूल्यांकन केंद्रों पर 80 प्रतिशत परीक्षक उपस्थित रहे। कहा कि केंद्रों पर गैर हाजिर परीक्षकों को फोन कर ड्यूटी स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए जा रहे हैं। कहा कि उपस्थित नहीं होने वाले परीक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।