फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एआरपी चयन परीक्षा में 99 शिक्षक, शिक्षिकाएं हुईं शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। परिषदीय विद्यालयों में सपोर्टिव सुपर विजन करने को नए एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के लिए चयन परीक्षा बृहस्पतिवार को संपन्न हुई। एआरपी की परीक्षा में 99 शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। जबकि 132 शिक्षक शिक्षिकाओं ने परीक्षा के लिए आवेदन किए थे।
विज्ञापन

जनपद के 2119 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाई गई। विद्यालयों में विद्यार्थियों की शिक्षा एवं शिक्षकों के सहयोग के लिए जिले की हर ब्लाॅक में पांच पांच नए एआरपी का चयन होना है। यह एआरपी विषय विशेषज्ञ विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को पढ़ाने में सहायता करेंगे। डायट पर एआरपी की लिखित परीक्षा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट इस्माइलपुर में डायट प्राचार्य महावीर सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई।
जिला समन्वयक विवेक बंसल ने बताया कि बृहस्पतिवार को डायट में एआरपी की परीक्षा हुई। बताया कि परीक्षा में हिंदी विषय के दस, अंग्रेजी विषय के सात, साइंस विषय के 22, गणित विषय 40, सामाजिक विज्ञान विषय के 20 शिक्षक, शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर जिला समन्वयक प्रशिक्षण विवेक बंसल, डायट प्रवक्ता मुकेश कुमार, मेघा शर्मा, प्रमोद कुमार, वसीम अहमद, अभिषेक यादव व हिमांशु तथा अमरीश आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें