नजीबाबाद के अलीपुरा में रविदास लीला मंचन के उद्घाटन अवसर पर अतिथियों को सम्मानित करते गोपीचंद।
- फोटो : NAZIBABAD
जयकारों के साथ रविदास लीला मंचन का शुभारंभ
नजीबाबाद। रविदास लीला कमेटी अलीपुरा की ओर से संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में रविदास लीला का मंचन शुरू हुआ।
मुख्य अतिथि सुभाष चंद, गन्ना समिति के सभापति देवेंद्र सिंह, प्रधान पति नफीस अहमद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि संत रविदास ने अपना पूरा जीवन सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर समाज के उत्थान में समर्पित रखा।
गन्ना समिति के सभापति देवेंद्र सिंह, रविदास जिला कमेटी के अध्यक्ष गोपीचंद ने कहा कि संत रविदास के जीवन से हमें समाज के उत्थान के लिए काम करना चाहिए। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, डॉ कृष्ण दत्त, हेमंत, सनी, नितिन, पुखराज, देवेश, प्रदीप, विकास सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।