नजीबाबाद के गांव श्यामीवाला में पुलिस को दिशा-निर्देश देते व एडीएम विनोद कुमार गौड़ व एसपी सिटी ल
- फोटो : NAZIBABAD
‘रास्ते का आपसी सहमति से निकालें हल’
भागूवाला/नजीबाबाद। एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ और एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने गांव श्यामीवाला में रविदास झंडा जुलूस से जुड़े विवादित रास्ते को लेकर लोगों की बैठक ली। उन्होंने विवादित रास्ते का निरीक्षण कर लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
बैठक में बलवीर सिंह, कृष्ण कुमार, संजीव कुमार, मोती सिंह, दयाराम, रतिराम, भूरे आदि समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। एडीएम प्रशासन व एसपी सिटी ने मंडावली थानाध्यक्ष संदीप त्यागी, भागूवाला चौकी इंजार्च बलराम यादव के साथ रविदास झंडा जुलूस से जुड़े विवादित रास्ते का निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। श्यामीवाला के रविदास झंडा जुलूस से जुड़े रास्ते विवाद को लेकर एडीएम प्रशासन ने दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों को बिजनौर पहुंचने के निर्देश दिए।