फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाची की मौत के सदमे में भतीजे ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चाची की मौत के सदमे में भतीजे ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन

चंदक। बीमारी के चलते महिला की मौत को भतीजा बर्दाश्त नहीं कर सका। चाची के मौत के सदमे में भतीजे ने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर में दो मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चंदक क्षेत्र के गांव द्वारिकापुरी निवासी साधू सिंह की पत्नी कमलादेवी (60) की शनिवार शाम पांच बजे बीमारी के चलते मौत हो गई थी। कमला देवी की मौत का सदमा उनके जेठ चिन्नू सिंह का बेटा अनुज (40) बर्दाश्त नहीं कर पाया। चाची की मौत के चार घंटे बाद ही अनुज ने भी दम तोड़ दिया। एक ही दिन और एक ही परिवार में दो मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल रहा। किसी तरह से गांव वालों ने ढांढस बंधाने की कोशिश की। रविवार सुबह चाची और भतीजे की अर्थी एक साथ उठी तो गांव वालों की भी आंख नम हो गई। बालावाली गंगा घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें