फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडावली में गुलदार ने गोवंश को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती/मंडावली। नांगलसोती के गांव महमसापुर और मंडावली के गांव जटपुरा में गुलदार के आतंक से लोग दहशत में है। जटपुरा क्षेत्र में एक गोवंश को गुलदार ने निवाला बना लिया।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र के जटपुरा में गुलदार ने रविवार रात वकील के डेरे पर गोवंश को निवाला बना लिया। गुलदार ने एक और बछड़े पर भी हमला किया। शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। मंडावली के गांव प्रेमपुरी में ही गुलदार ने एक सप्ताह पूर्व छह वर्षीय चेतन को मार डाला था। उसी दिन ढाई वर्षीय इशिका पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। प्रेमपुरी की घटना के दो दिन बाद ही गुलदार ने आलम सराय के चेतन को भी मार डाला था। दूसरे दिन ही खेत पर काम कर रही सौफतपुर की युवती पायल को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। लगातार हो रहे गुलदार के हमले से लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए व्यवस्था करने की मांग की है। उधर, सोमवार को नांगलसोती के गांव महम्सापुर में विनीत के खेत पर उनका खेत रखवाला प्रदीप कुमार काम कर रहा था तभी उसे गुलदार दिखाई दिया। शोर मचाने पर वह जंगल की ओर भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें