फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती की जमीन में कट रहीं कॉलोनियां

विज्ञापन
धामपुर में खेती की जमीन में अवैध कालोनियों में प्लोटिंग - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
धामपुर में खेती की जमीन में कट रहीं कॉलोनियां
विज्ञापन

धामपुर। पालिका सीमा से सटे गांवों में बगैर अनुमति के खेती की जमीनों में कालोनियों को काटा जा रहा है। लोगों ने काटी जा रहीं अवैध कालोनियों पर रोक लगाने की मांग की है। चेताया है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन होगा। विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों ने नोटिस जारी कर कार्रवाई करने की बात कही है।
धामपुर नगर के चारों तरफ दस किमी की परिधि में मुख्य मार्गों के दोनों ओर कालोनाइजर खेती की जमीन को सस्ते दामों में खरीद कर अवैध तौर पर कालोनियां बना रहे हैं। इन कालोनियों में कोई सुविधा भी नहीं दी जा रही है। बिजली, पानी, सड़क कुछ नहीं है। शहर और गांवों में घनी आबादी से निकल कर सड़क किनारे काटी जा रहीं इन अवैध कालोनियों में आशियाना बनाने की चाह वाले लोगों को महंगे दामों में जमीन को बेचा जा रहा है। हाईवे 74 पर दुर्गा विहार कालोनी के पास खेती की जमीन में अवैध कालोनियां कट रही हैं। जबकि यहां पर ग्रीन बेल्ट क्षेत्र होने से खेती की जमीन में कालोनियों के काटे जाने पर पूरी तरह से पाबंदी है। लेकिन कुछ राजनैतिक लोगों के संरक्षण में यह अवैध कारोबार फलफूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धामपुर में जैतरा शुगर मिल मार्ग पर भूमि की कीमत बहुत अधिक हो चुकी है। इस मार्ग पर केवल दो कालोनिया विनियमित क्षेत्र से स्वीकृत है। लेकिन नियमों को धत्ता बता कर प्रॉपर्टी डीलरों ने इन कालोनियों के पीछे खेती की जमीन में कॉलोनियां बनानी शुरू कर दी हैं। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने कहा है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां पर इस प्रकार से अवैध कालोनियां है। उन्हें ध्वस्त कराया जाएगा और आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें