नजीबाबाद में सफाई कर्मचारी कम होने से जोगीरम्पुरी में गंदगी का साम्राज्य है। प्रमुख नाले-नालियां गंदगी से भरी हैं। मात्र दो सफाई कर्मचारियों के कंधों पर 10 हजार से अधिक की आबादी की सफाई करने की जिम्मेदारी है।
जोगीरम्पुरी की शिया समुदाय की धार्मिक स्थली नजफे हिंद जोगीरम्पुरी के रूप में दूर तक पहचान है। यहां पर प्राचीन शिव मंदिर सहित मुस्लिम समाज के अकीदे से जुड़े कई धार्मिक स्थल हैं। लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में फैले जोगीरम्पुरी क्षेत्र में सफाई के नाम पर मात्र दो कर्मचारी दिए गए हैं। ग्राम प्रधान हाजी मो.रफी अंसारी के प्रयास के बावजूद ब्लॉक ने क्षेत्र को अतिरिक्त कर्मचारी नहीं दिए । मो.इदरीस, सुंदर सिंह, प्रदीप प्रजापति, मो. मूसा, किशन सिंह, खुर्शीद अहमद, इरफान मलिक, तुलाराम, हरकिशन, रवि किशन, अबूजर आदि ने प्रशासन से क्षेत्र के सफाई व्यवस्था सुचारु कराने के लए अतिरिक्त सफाई कर्मचारी दिए जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान मो.रफी अंसारी ने बताया कि आबादी के अनुसार लगभग 8 से 10 सफाई कर्मचारियों की जरूरत है। ब्लॉक से कई बार अतिरिक्त कर्मचारी देने की मांग की , लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ ।
लेकिन सफाई कर्मी ग्राम पंचायत को नहीं मिल सके।