फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा चांद मुझे आया है नजर

Wed, 19 Oct 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में करवाचौथ पर चांद देखतीं सुहागिन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर  में करवाचौथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा। पतियों ने भी पत्नी के साथ व्रत रखा। पूजा करने के बाद रात को चांद देखकर ही महिलाओं ने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत पूरा किया।
विज्ञापन


सुहागिनों ने व्रत की तैयारी मंगलवार रात से ही शुरू कर दी थी। रात को सुहागिनों ने एक-दूसरे के हाथों पर मेहंदी लगाई। बुधवार को करवा चौथ पर सुहागिनों ने व्रत रखा। अनेक सुहागिनों ने निर्जल व्रत रखा और पानी भी नहीं पिया। सुहागिनों ने बाजार में जाकर खरीदारी भी की। ऑफिसों में काम करने वाले महिला-पुरूष भी शाम को जल्दी अपने घर चले गए। महिलाओं ने शाम को नए कपड़े पहनकर श्रृंगार किया और परिजनों के साथ मिलकर पूजा की। पूजन के बाद सभी चांद के दिखने का इंतजार करने लगे। बच्चे भी छत पर चांद दिखने की मजाक बनाकर परिजनों से हंसी ठिठोली करते रहे। रात को करीब 8.30 बजे चांद दिखने पर सुहागिनों ने चांद को अर्घ्य देकर व पति का चेहरा देखकर पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोला। 
विज्ञापन

वहीं हल्दौर में भी सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ पर निर्जल उपवास रखा। 
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें