फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी दोनों को मिले मकान भत्ता

Sun, 26 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पति-पत्नी दोनों को मकान किराया भत्ता देने के शासन के आदेश हैं, पर आदेश हुए तीन महीन बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से शिक्षक परेशान हैं। शिक्षकों ने शनिवार को बीएसए को मांग पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

शासन के प्रमुख सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने 29 दिसंबर 2016 को शासनादेश जारी कर पति-पत्नी दोनों के सेवायोजित होने पर मकान किराया भत्ता देने के निर्देश दिए थे, पर आदेश पारित हुए तीन महीने बीतने को हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में आदेश का पालन नहीं हुआ है। शनिवार को उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नागेश कुमार व मंत्री प्रशांत सिंह ने बीएसए को मांग पत्र देकर स्कूलों में पति-पत्नी दोनों के शिक्षकों के मकान भत्ता आदेश के तहत इसका लाभ दिलाने की मांग की है। शिक्षकों की माने तो लंबे समय से दोनों को मकान भत्ता देने की मांग की जा रही थी। कई बार जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था। शिक्षकों की लंबे समय तक चली लड़ाई के बाद शासन ने 29 दिसंबर को आदेश जारी कर दोनों को मकान भत्ता देने को कहा था।
विज्ञापन


 पर आदेश ठंडे बस्ते में होने से शिक्षक परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें