फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में हड़ताल के दौरान नगर पालिका में खड़ी कूड़े की ट्राली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में नगर पालिका की निर्माण लिपिक व नगर विकास कर्मचारी संघ की अध्यक्ष सोनिका के घर पर ठेकों के टेंडर लेने के नाम पर धावा बोलने वाले भाजपा सभासद सार्थक उर्फ रिक्की व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सभासद हरजिंदर कौर के पति जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। रिपोर्ट में पांच से छह हमलावरों को अज्ञात दिखाया गया है। उधर नगर पालिका के कर्मचारियों ने प्रदर्शन करके कूड़े से भरी ट्रालियों को नगर पालिका परिसर में खड़ा कर दिया। एसपी अजय साहनी से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी के कार्रवाई कराने के आश्वासन पर कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष व सभासद हरजिंदर कौर के पति जितेंद्र व सभासद सार्थक उर्फ रिक्की अपने पांच-छह साथियों के साथ प्रदर्शनी मैदान के पीछे स्थित निर्माण लिपिक सोनिका के आवास पर जा धमके। घर में घुसकर सोनिका व उनके पति पर हमला बोल दिया। सोनिका बेहोश हो गईं। उनके साथ गाली गलौज व मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। हमलावर नगर पालिका के ठेकों के टेंडर उन्हें देने की बात कह रहे थे। धमकी दे रहे थे कि उनकी सरकार आ गई है। सभी टेंडर उन्हें चाहिएं। शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारियों ने इस घटना के विरोध में तालाबंदी करके हड़ताल शुरू कर दी थी। सोनिका ने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। हरजिंदर कौर के पति जितेंद्र व सार्थक उर्फ रिक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। रिपोर्ट में पांच छह हमलावरों को अज्ञात दिखाया गया है। शनिवार को पालिका के सफाई कर्मचारियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पालिका कार्यालय में प्रदर्शन किया। कूड़े से भरी ट्रैक्टर ट्राली पालिका परिसर में खड़ी कर दी। ये कर्मचारी एसपी से मिले और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी के इस मामले में कार्रवाई कराने के आश्वासन पर कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें