फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर हॉट एयर बैलूर से कर सकेंगे गंगा के ऊपर सैर

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर हॉट एयर बैलूर से कर सकेंगे गंगा के ऊपर सैर
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा के ऊपर हॉट एयर बैलून में उड़ान भरने का सपना अगले साल नहीं, बल्कि दीपावली पर ही पूरा होने जा रहा है। इस रोमांचक पर्यटन के ट्रायल के लिए हॉट एयर बैलून कंपनी के प्रतिनिधि बिजनौर पहुंच चुके हैं। शनिवार को उन्होंने प्रदर्शनी मैदान में लगे दीपावली मेले में प्रदर्शनी लगाने के लिए निरीक्षण किया। वहीं दीपावली पर बिजनौर गंगा बैराज पर हॉट एयर बैलून उड़ाने का ट्रायल किया जाएगा।
बिजनौर गंगा बैराज पर दीपावली से पहले बड़े आयोजन की तैयारी चल रही है। एक नवंबर से बिजनौर बैराज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, लेजर शो, मेला का आयोजन कराया जाना है। प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैै। शनिवार की शाम को प्रशासन स्तर पर इसे लेकर लंबी बैठक भी चली। इसमें खास बात यह रही कि हॉट एयर बैलून की योजना अब कागजों से धरातल पर आती दिख रही है। शनिवार को एक कंपनी के प्रतिनिधि बिजनौर पहुंच गए, जो गंगा पर हॉट एयर बैलून उड़ाएंगे। पहले चरण में प्रदर्शनी में इसका प्रचार किया जाएगा। फिर बैराज पर लगने वाले दीपावली मेले में हॉट एयर बैलून उड़ाए जाएंगे। एक नवंबर से बैराज पर यह मेला शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी तैयार कर रहा प्रोजेक्ट
हॉट एयर बैलून से हवाई यात्रा का पीडब्ल्यूडी प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है, जिसमें बिजनौर गंगा बैराज से विदुरकुटी से हॉट एयर बैलून से हवाई यात्रा की जा सकेगी। इस प्रोजेक्ट के तहत रोमांचक हवाई यात्रा के लिए बैराज से विदुरकुटी तक पर्यटकों को करीब 10 हजार किराया होने का अनुमान था, जबकि गंगा बैराज के आसपास का हवाई रोमांच पाने के लिए मात्र 500 रुपये रुपये किराये का अनुमान लगाया गया था। अगले साल तक यह प्रोजेक्ट पूरी तरह शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वर्जन
बैराज पर दीपावली मेला एक नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इसकी योजना बन रही है। इसमें गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीप जलाना, एडवेंचर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो रही है।
- उमेश मिश्रा, डीएम बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें