फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीत वस्त्र देकर नारी शक्ति का किया सम्मान

विज्ञापन
नजीबाबाद में महिलाओं को सम्मानित करती मातृ मंडल सेवा भारती संस्था की पदाधिकारी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। गायत्री शक्तिपीठ की ओर से महिला साधकों को गायत्री मंत्र दुपट्टा, पीत वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मातृ सेवा भारती और कलाकृतिका फाउंडेशन की ओर से महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। डॉ. दीपक कुमार ने मधुबाला गुप्ता, कामेश शर्मा, आशा गुप्ता, नीलम बरनवाल, डॉ. प्रेमलता प्रसाद, रीना सिंह, सरला शर्मा, सुमन, विमलेश को सम्मानित किया।
उधर, मातृ मंडल सेवा भारती की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिला न्यूट्रिशन प्रतिज्ञा चौहान ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी टिप्स दिए। नीमा शर्मा ने महिला शिक्षिकाओं दीपिका अग्रवाल, फूलमाला वर्मा, सुरेखा राजपूत, मनीषा आर्य, रोहिणी सिंह को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कलाकृतियां फाउंडेशन ने गांव हरचंदपुर में आयोजित शिविर में युवतियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। संस्था की अध्यक्ष शिप्रा गौतम ने युवतियों को कॉटन से बने सेनेटरी पैड वितरित किए। मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला, काजल, मनीषा, मोना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें