फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम लतीफपुर में हिंदू संगठनों ने बंद कराया धार्मिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम लतीफपुर में हिंदू संगठनों ने बंद कराया धार्मिक कार्यक्रम
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। ग्राम लतीफपुर उर्फ सिपाहीवाला में एक धार्मिक कार्यक्रम में हिंदू समाज के लोगों के धर्मपरिवर्तन किए जाने की सूचना पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने गांव में पहुंचकर सत्संग बंद कराया। जिसको लेकर गांव में काफी देर तक हंगामा रहा। सत्संग में शामिल ग्रामीणों ने धर्मपरिवर्तन किए जाने से इंकार किया है।
सोमवार देर शाम ग्राम लतीफपुर उर्फ सिपाहियोवाला धर्मवीर सिंह के घर पर एक धर्म की प्रचारक कांता देवी, विद्या देवी, झांकियां देवी, मनोज उर्फ कक्कू धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक कार्यक्रम की आड़ में हिंदू धर्म में कमियां बता कर एक धर्म को अपनाने पर जोर दिया जाता है। हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने गांव में पहुंचकर सत्संग बंद कराया तो प्रचारक विद्या देवी एवं अन्य लोगों की हिजामं कार्यकर्ताओं से नोकझोंक हो गई। काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने पहुंचकर कर मामला शांत कराया। ग्रामीण खेम सिंह, लीलापत, रमेश कश्यप, हरीश कश्यप, सतेंद्र कुमार और हिंदू जागरण मंच संपर्क प्रमुख दीपक शर्मा, भाजपा मंडल संयोजक आईटी नीरज राणा, अमित सैनी, उमेश चौहान आदि आदि ने बताया कि काफी समय से गांव में एक धर्म से जुड़ी महिलाएं धार्मिक कार्यक्रम करा रही हैं। जिसमें महिलाओं को जटिल बीमारियों को दूर करने व आर्थिक स्थिति ठीक हो जाने का प्रलोभन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचारक विद्या देवी का कहना कि धार्मिक कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन के लिए कभी नहीं कहा जाता है। ग्रामीण रंजिशन बदनाम कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था, जिसे बंद करा दिया गया। धर्म परिवर्तन जैसा कोई मामला नहीं था। धार्मिक कार्यक्रम कराने वाले धर्मवीर वाल्मीकि के पुत्र नीशू का शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें