फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला-मौअजमपुर ट्रैक पर दौड़ी हाई स्पीड ट्रेन

विज्ञापन
बिजनौर : किरतपुर से गुजरती हाईस्पीड ट्रेन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गजरौला-मौअजमपुर ट्रैक पर दौड़ी हाई स्पीड ट्रेन
विज्ञापन

बिजनौर। शुक्रवार को एक बार फिर से गजरौला-मौअजमपुर रेलवे लाइन पर हाई स्पीड ट्रेन का ट्रायल किया गया। इस रेलवे लाइन पर करीब 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन को दौड़ाया गया। शाम करीब सवा पांच बजे यह ट्रेन बिजनौर स्टेशन से होकर गुजरी, इसके बाद किरतपुर स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस का मेल होने पर मौअजमपुर के लिए रवाना हो गई। रेलवे प्रशासन ने ट्रायल के दौरान रेलवे लाइन पार करने अथवा किसी भी व्यक्ति के इसके आसपास दिखने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने की चेतावनी जारी की थी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे मुख्यालय बड़ौदा हाउस के निर्देश पर करीब तीन साल पहले करीब 94 किमी लंबे रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया गया है। साथ ही इसकी क्षमता भी बढ़ाई गई है। उत्तर रेलवे बिजनौर रेलपथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजकुमार शर्मा के अनुसार अभी तक इस पर केवल 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ही ट्रेनों का संचालन होता है। इस ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार दोगुनी करने के लिए रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को दूसरी बार गजरौला जंक्शन से 110 किमी की रफ्तार से हाई स्पीड ट्रेन दौड़ाई। उन्होंने बताया कि अब रेल पथ विभाग की तकनीकी टीम इस ब्रांच लाइन के बारे में उच्च अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट फिर से सौंपेगी। वहां से दिशा-निर्देश मिलने पर ही अगली कार्रवाई होगी। इस ट्रेन में एक ही चालक और रेल पथ विभाग के दो कर्मचारी मौजूद रहे। करीब 94 किमी मार्ग के इस रेल पथ की रिपोर्ट रेलवे प्रशासन को भेजेंगे। गजरौला से शुरू हुई यह हाई स्पीड ट्रेन पूरे मार्ग पर केवल किरतपुर रेलवे स्टेशन पर ही रुकी। वहां से जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का कॉशन मिलने के बाद मौअजमपुर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें