फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्योहारा में नहीं हुई बुखार से कोई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से हुई मौतों पर पर्दा डालने में लगा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

बिजनौर। स्योहारा ब्लॉक के गांव लांबाखेड़ा में बुखार से हुई तीन मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग कहना है कि सोमवार को हुई तीन लोगों की मौत बुखार से नहीं हुई, जबकि गांव वालों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग बुखार से हुई। स्वास्थ्य विभाग मौतों पर पर्दा डालने में लगा है।
जिला मलेरिया अधिकारी व संचारी रोग नियंत्रण अभियान के नोडल अधिकारी बृजभूषण ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने अपनी टीम के साथ स्योहारा ब्लॉक के ग्राम लांबाखेड़ा का दौरा किया और ग्राम प्रधान महावती व उनके पुत्र डा. शैलेंद्र सिंह के साथ मृतक राकेश के घर जाकर जानकारी की। उनके पुत्र कुलदीप ने बताया वर्ष 2018 में ट्रक दुर्घटना में पिता राकेश को गंभीर चोट आई थी। इलाज मुरादाबाद के तीर्थांकर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। वहीं इलाज के दौरान अधिक शराब का सेवन करने लगे। एक्सरे में टीबी का पता लगने पर दवा दिलाई गई। पुराना टीबी होने से मस्तिष्क में सूजन और ह्रदयाघात का रोगी होने से मौत हो गई, जबकि 70 वर्षीय मृतका सोमवती के पुत्र मदन सिंह ने बताया कि उनकी मां शुगर की बीमारी से पीड़ित थी। उनका इलाज एम्स ऋषिकेश से चल रहा था। गांव के तीसरे मृतक 72 वर्षीय बाबू की पौत्र वधू आशा गीता देवी ने बताया सांस की बीमारी होने और अधिक उम्र की वजह उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.विजय कुमार यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे गांव का भ्रमण किया। वहां कोई भी बुखार का रोगी नहीं मिला, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग बुखार से हुई मौतों पर पर्दा डालने में लगा है। गांव वालों की मानें तो जिस चिकित्सक से बुखार का इलाज चल रहा था, अफसरों के दबाव के चलते उसने भी बुखार से मौत होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें