धामपुर क्षेत्र में डिप्टी सीएमओ डॉ. देवीदास ने दो अस्पतालों और पांच अस्पतालों की ओटी सील की। साईं हेल्थ केयर, बीना गुप्ता दुर्गा विहार कॉलोनी, रिजवाना यासीन क्लीनिक धामपुर, कृष्णा क्लीनिक और अमृतधारा अस्पताल फुलसंदा की ओटी को सील किया गया। वसीम अहमद हेल्थ केयर एंड पैथोलॉजी लैब, सिमरा हेल्थ केयर धामपुर को सील लगाई गई। नूरपुर क्षेत्र के गांव भवानीपुर में एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा ने एजाज हेल्थ केयर सेंटर को सील किया। अस्पताल में छह मरीजों को ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई जा रही थी। इसके अलावा बिजनौर में डॉ. देवेंद्र कुमार ने चांदपुर की चुंगी स्थित क्लीनिक और गांव गैवलीपुर में क्लीनिक सील किया।
अगले सप्ताह अप्रशिक्षितों के खिलाफ चलेगा अभियान
जिले में अपंजीकृत अस्पताल धड़ल्ले से चल रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक अप्रशिक्षित चिकित्सकों और अपंजीकृत अस्पतालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों को चिह्नित किया जा रहा है।
कमिश्नर ने दिए आदेश तो जागा विभाग
जिले में पिछले एक माह में प्रसव के दौरान कई मौत हो चुकी है। लगातार हंगामे हुए तो कुछ में फैसला हो गया। अधिकांश में या तो अस्पताल अपंजीकृत थे या फिर कई में ओटी तो चल रही थी, लेकिन पंजीकृत चिकित्सक नहीं थे। इसकी खबर मंडल तक पहुंची तो कमिश्नर ने कार्रवाई के आदेश दे दिए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार अब तक यह किसकी मिलीभगत से चल रहे थे।
यह भी पढ़ें: मेरठ: पाकिस्तान से आई हूं, मुंबई जाना है; पासपोर्ट हो गया चोरी, एक कॉल से मचा हड़कंप, एलआईयू ने ऐसे की पहचान