फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की टीम ने बिजनौर में मारा छापा, भ्रूण लिंग परीक्षण करते पांच रंगे हाथ पकड़े, 15 हजार रुपए बरामद

Thu, 15 Apr 2021 03:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर में एक भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले डायग्नोस्टिक सेंटर पर हरियाणा स्वास्थय विभाग की टीम ने गुरुवार को छापा मारा। आरोपी लिंग परीक्षण करने के दौरान रंगे हाथों पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
बिजनौर में छापा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के नहटौर में एक भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले डायग्नोस्टिक सेंटर पर हरियाणा स्वास्थय विभाग की टीम ने गुरुवार को छापा मारा। टीम ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपी लिंग परीक्षण करने के दौरान रंगे हाथों पकड़े गए हैं। उनके पास से 15 हजार रुपए की रकम भी बरामद कर ली गई। 

विज्ञापन

 
हरियाणा के अंबाला स्वास्थय विभाग की डिप्टी सिविल सर्जन बलविंदर कौर के नेतृत्व में टीम गुरुवार को नहटौर पहुंची। पीर की चुंगी के निकट प्रिंस डायग्नोस्टिक सेंटर पर भ्रूण लिंग परीक्षण को लेकर छापा मारा। टीम अपने साथ दो महिलाओं को लेकर आई थी। एक महिला का अल्ट्रासाउंड कर उसे लिंग बता दिया गया। जिसके बाद बाहर खड़ी टीम ने छापा मारकर मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से ली गई 15 हजार रुपए की नकदी बरामद कर ली गई। पांचों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: खौफ: पश्चिमी यूपी में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, एक दिन में मिले 1038 नए मरीज, आठ लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार बाहरी प्रदेश के लोगों के साथ मिलकर पूरा गैंग सक्रिय था। दो बाहर के एजेंट भी पकड़े गए हैं। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: वोट डालने का उत्साह: सहारनपुर में मतदाताओं की लगी लंबी लाइनें, देखिए पंचायत चुनाव की ये तस्वीरें

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें