फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क दुर्घटना में हैंडीक्राफ्ट कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना में बाइक सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। अकबराबाद तिराहे के पास बाइक से हुई टक्कर में स्कूटी पर सवार हैंडीक्राफ्ट कारोबारी अकील सैफी (48) सड़क पर गिर गए। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में बाइक सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्राम चमरावाला निवासी 25 वर्षीय सोनू और 27 वर्षीय दीपक शनिवार की रात्रि करीब दस बजे अपनी मोटरसाइकिल से नगीना आ रहे थे। अकबराबाद तिराहे के पास सामने से स्कूटी पर आ रहे मोहल्ला नूरसराय निवासी हैंडीक्राफ्ट कारोबारी अकील सैफी से उनकी टक्कर हो गई। तीनों सड़क पर गिरकर घायल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान सड़क पर निकल रही ट्रैक्टर ट्राॅली के पहिए के नीचे आने से अकील सैफी की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, दोनों घायलों को नगीना सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें