धूमधाम से मनाई गुरु नानक जयंती
हल्दौर। नगर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरुनानक बाग हल्दौर साहिब के गुरुद्वारे में मंगलवार को गुरुनानक देव का 550वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में गुरुद्वारे में तीन दिवसीय श्री अखंड पाठ किया गया। उमरी बड़ी के रागी जत्था माता साहिब कौर, दूसरे रागी जत्था भाई साहब सतनाम सिंह ने गुरुनानक रब्बी वाणी सुनाकर सिख संगत को निहाल किया। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में श्रृद्धालुओं को लंगर बरताया गया। कमेटी प्रधान जसवेंद्र सिंह रंगीला, गुरुद्वारे के ज्ञानी सतनाम सिंह, डॉक्टर एसएस गुजराल, परमेंद्र सिंह राजू आदि मौजूद रहे।
गांव पैजनियां के गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में गुरुनानक देव जी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई और अखंड पाठ किया। गांव उमरी बड़ी के जत्था माता साहिब गुरुद्वारे में गुरुवाणी सुनाकर सिख संगत को निहाल किया और श्रृद्धालुओं को अटूट लंगर बरताया। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी प्रधान भूपेंद्र सिंह अमित, गुरुद्वारा ज्ञानी करतार सिंह, टिकंल सिंह, मलखान सिंह, करनैल सिंह सोनू, नत्था सिंह आदि मौजूद रहे। न्यू सिंह सभा मेन रोड चौक गुरुद्वारा खासपुरा में गुरुद्वारे के ज्ञानी पीतम सिंह ने कल तारण गुरु आया। हिंदू, मुसलमान निवाया। गुरुवाणी सुनाकर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर जोगेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, हरमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। गांव उमरी बड़ी के गुरुद्वारे में भी गुरुनानक जयंती पर जत्थेदारों ने गुरु की महिमा का बखान किया और अटूट लंगर बरताया गया। गुरुद्वारा गुरुनानक चौक खासपुरा के ज्ञानी तेग सिंह पंवार ने बताया कि 15 नबंवर को गुरुनानक देव जी 550 वे पर्व पर गांव खासपुरा में नगर कीर्तन बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।