फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहंडिया में दो कुत्तों को गुलदार ने बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गुलदार ने गांव मोहंडिया में शुक्रवार रात दो कुत्तों को निवाला बनाया है। शनिवार को भी वन विभाग की टीम को गांव में गुलदार के पगमार्क मिले हैं। वन विभाग ने गांव में शनिवार को एनाउंसमेंट करके व पैम्फलेट बांटकर गांव वालों को जागरुक किया।
विज्ञापन

गांव मोहंडिया में बृहस्पतिवार दोपहर गुलदार ने शफीक को मार डाला था। शुक्रवार को गुलदार पास के गांव रतनपुर में दिखा था। वन विभाग ने गांव रतनपुर में गुलदार की तलाश में कांबिंग भी की थी। शुक्रवार रात गांव मोहंडिया में गुलदार ने दो कुत्तों को निवाला बना लिया। दोनों कुत्तों के शव शनिवार को गांव में दिखने पर गांव वाले भयभीत हो गए। उनका कहना है कि गुलदार अब गांव में घुस आया है। गांव वाले खेतों पर जाने में पूरी चौकसी बरत रहे हैं। शनिवार को वन विभाग की टीम ने गांव मोहंडिया में कांबिंग की तो वहां भी गुलदार के निशान देखने को मिले। गुलदार को पकड़ने के लिए वहां पिंजरा लगा दिया गया है। डीएफओ डा.एम सेम्मारन व वन विभाग के बाकी अधिकारियों/कर्मचारियों ने शनिवार को गांव में गोष्ठी की। गांव वालों को पैम्फलेट बांटे और उनकी गाइड लाइन का पालन करने को कहा। डीएफओ डा.एम सेम्मारन का कहना है कि गांव के आसपास गुलदार है। उसे पकड़ने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। गांव वालों को सुरक्षा के लिए सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें