फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपभोताओं की सुविधा के लिए रविवार को भी खुलेगें कैश काउण्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रविवार को भी खुलेंगे कैश काउंटर
विज्ञापन

चांदपुर(बिजनौर)। विद्युत उपभोक्ताओं के लिए चलाई जा रही आसान किस्त योजना के चलते रविवार को भी विद्युत कार्यालय के कैश काउंटर खुले रहेंगे।
सरकार द्वारा चार किलो वाट विद्युत भार के घरेलू विद्युत बिल के बकाया उपभोक्ताओं के लिए आसान किस्त योजना चलाई जा रही है। 11 नवंबर से शुरू हुई इस योजना की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। अधिशासी अभियंता अजय कुमार यादव ने बताया कि योजना के तहत उपभोक्ता 31 अक्तूबर तक के बकाए की मूल धनराशि को किस्तों में जमा करने की सुविधा है। योजना के अंतर्गत उपभोक्ता को पंजीकरण के समय अपनी मूल बकाया धनराशि का पांच प्रतिशत अथवा न्यूनतम पंद्रह सौ रुपये के साथ माह का वर्तमान बिल जमा करना होगा। पंजीकरण के बाद शहरी उपभोक्ता को अधिकतम 12 एवं ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम 24 किस्तों में बकाया मूल धनराशि जमा करने की सुविधा दी जा रही है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रविवार 29 दिसंबर को भी कार्यालय काउंटर खुलेंगे। उपभोक्ता बिल संबंधी कार्य के लिए रविवार को कार्यालय में अपना बिल जमा, बिल में करेक्शन कार्य करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें