नजीबाबाद। नगर के साहित्यकार शादाब जफर शादाब को भव्या इंटरनेशनल और एनआरबी फाउंडेशन जयपुर ने साहित्यिक सेवाओं के लिए विविधता में एकता सम्मान प्रदान किया।
भव्य इंटरनेशनल और एनआरबी फाउंडेशन संस्था की ओर से जयपुर में अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन आयोजित किया गया। नगर के शादाब जफर शादाब को उनकी तीन दशक से चली आ रही शायरी, लेखन और गायन विधा में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए संस्था ने विविधता में एकता सम्मान प्रदान किया। विवेकानंद ऑफ टेक्नोलॉजी जयपुर में आयोजित समारोह में संस्थान की डॉ. निशा माथुर, डॉ. सरिता सिंह, शैलेश माथुर और पवन कुमार ने शादाब जफर शादाब को सम्मानित किया।