फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का प्यार बनाएगा सरकार : मोहित बेनीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का प्यार बनाएगा सरकार : मोहित बेनीवाल
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। ट्रैक्टर रैली में भाजपा नेताओं ने सपा, कांग्रेस और बसपा पर खूब तंज कसे। कहा कि 2022 में प्रदेश में फिर से भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। किसानों के प्यार की वजह से ही 2019 में ऐतिहासिक सरकार बनना संभव हो पाया। इसके बाद प्रदर्शनी मैदान से नूरपुर रोड स्थित विवेक कॉलेज तक ट्रैक्टर रैली निकाली गई।
सोमवार को भाजपा की ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ नुमाइश ग्राउंड से हुआ। सुबह से ही ट्रैक्टर नुमाइश ग्राउंड में पहुंचने लगे थे। ट्रैक्टर रैली के मुुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर रहे। ट्रैक्टर रैली को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि यहां किसान ट्रैक्टरों को लेकर राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ जुड़ते हुए एकत्रित हुए हैं। पश्चिम में गन्ना मिठास घोलता है। किसानों ने मिठास 2014 के चुनाव में देकर भाजपा की केंद्र में सरकार बनवाई थी, फिर 2017 के चुनाव में मिठास भरी है। फिर 2019 में ऐतिहासिक सरकार बनाने का काम किया है, यह किसानों के प्यार से संभव हो पाया। आज नरेंद्र मोदी के कारण अमेरिका में भी भारत माता की जयकारे गूंजते हैं। भाजपा सरकार में सीमा पर तैनात जवानों का भी सीना गर्व से चौड़ा होता है। उन्होंने कहा कि किसानों का बेटा मिट़्टी में खेल कर बड़ा होता है तो जवान बनकर सीमा की रक्षा करता है। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार के दौरान गुंडागर्दी होती थी। महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। अब महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा दिलाने का काम भाजपा ने किया है।
विज्ञापन

बाईपास से होकर निकली ट्रैक्टर रैली
संबोधन के बाद प्रदर्शनी मैदान से ट्रैक्टर रैली शुरू हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने खुद ट्रैक्टर चलाया। बाईपास रोड से होते हुए रैल शाम करीब चार बजे विवेक कॉलेज पहुंची और संपन्न हुई। दावा किया गया कि सदर विधायक सूचि चौधरी सबसे ज्यादा 500 से ज्यादा ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। इसके अलावा अन्य नेताओं ने भी ट्रैक्टर की संख्या के साथ अपना शक्ति प्रदर्शन किया।
ट्रैक्टर से पहुंची सदर विधायक
सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी अपने पति ऐश्वर्य मौसम चौधरी और समर्थकों के संग ट्रैक्टर पर सवार होकर नुमाइश ग्राउंड पर पहुंची। ट्रैक्टर ऐश्चर्य मौसम चौधरी चला रहे थे।
विज्ञापन

मंच पर ये रहे मौजूद
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा गुर्जर तथा प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा श्याम बाबू त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी, सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी, विधायक कमलेश सैनी, पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, चौधरी ओमपाल सिंह, प्रिंस चौधरी, खेल सिंह राजपूत, राहुल चौधरी, सीपी सिंह, अनूप वाल्मीकि, राजीव सिसौदिया पूर्व जिलाध्यक्ष, सुखविन्दर सोम क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा मंच पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें