फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ले सरकार : विनोद कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ले सरकार : विनोद कुमार
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के कार्यकर्ताओं की आरएसएम इंटर कॉलेज में बैठक हुई। जिसमें कहा गया कि अभिभावकों से अनुबंध पत्र लिया जा रहा है। लेकिन छात्राें के स्वास्थ्य की सुरक्ष की गारंटी सरकार ले। छात्रों को कोरोना हुआ तो जिम्मेदारी सरकार की होगी।
शाखा महिला उपाध्यक्ष डॉक्टर एकता विश्नोई की अध्यक्षता, अरविंद कुमार के संचालन में हुई बैठक में जिला मंत्री विनोद कुमार ने कहा कि संघ बिजनौर जिले के शिक्षकों से विद्यालयों का समय इंटरमीडिएट एक्ट 1921 एवं विभागीय आदेशों के अनुरूप खोले जाने की मांग कर रहा है। जिला मंत्री ने कहा कि 16 अगस्त से विद्यालय खोले जाने का स्वागत है। लेकिन एक्ट के तहत खोले जाने चाहिए।
विज्ञापन

सरकार द्वारा अभिभावकों से विद्यालयों द्वारा अनुबंध पत्र लिया जा रहा है। जिसमें अभिभावक को स्पष्ट रूप से लिखना है कि मैं अपने बच्चे को विद्यालय में स्वेच्छा से भेज रहा हूं, मेरा बच्चा कोविड-19 से ग्रसित हो जाता है तो उसका उत्तरदायित्व मेरा होगा। अभिभावक इस आशय का प्रतिबंध देने का विरोध प्रस्तुत करते हुए कहता है कि बच्चे की जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन की होगी या सरकार की होगी। इसके भी स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने मांग की कि विद्यालयों में अध्ययन कर रहे छात्रों के कोविड-19 से ग्रसित होने पर सरकार छात्रों की देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं लेने का आदेश जारी करे।
विज्ञापन

बैठक में राजेंद्र सिंह, शांति प्रकाश, मुकेश कुमार, अतुल कुमार, ओमपाल सिंह, गौरव शर्मा, विकास अग्रवाल, वीरेंद्र शास्त्री, चेतन कुमार ,राकेश सिंह, रीता रानी, गायत्री राजपूत ,आदेश कुमारी ,अनुपम विश्नोई, शैलेंद्र प्रताप सिंह, मंगत राम, नरेंद्र सिंह, अतर सिंह ,राजेंद्र जोशी, वीर सिंह, जसवंत सिंह रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें