फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पीएसी की मौजूदगी में मुक्त कराई सरकारी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। क्षेत्र के ग्राम बजीरपुर (बीए) में धामपुर की एसडीएम स्मृति मिश्रा के नेतृत्व में पीएसी और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बड़ा प्रशासनिक अभियान चलाया गया। वर्षों से दबंगों के कब्जे में पड़ी करीब 15 बीघा सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराकर 20 गरीब परिवारों को उनका अधिकार दिलाया गया। कार्रवाई के दौरान गांव में पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

ग्राम बजीरपुर (बीए) में नवीन पर्ती, सरकारी, लगानी व चकरोड़ की भूमि पर करीब सात वर्षों से दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायतें लगातार प्रशासन को मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम स्मृति मिश्रा ने राजस्व व चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम, पीएसी और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अभियान शुरू कराया। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान अवैध कब्जों को हटाकर लगभग 15 बीघा भूमि मुक्त कराई गई और करीब 20 गरीब परिवारों को जमीन पर कब्जा दिलाया गया।
राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब तक करीब 60 गाटा संख्याओं से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। एसडीएम स्मृति मिश्रा ने अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस दौरान नायब तहसीलदार विजय सिंह, एसएसआई सुरजीत सिंह, राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार, बलराज सिंह, लेखपाल इरशाद अहमद, अनिल कुमार, बृजमोहन सिंह, अजय कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें