फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 75 क्विंटल खाद्यान्न गायब, राशन डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। ग्राम मकरंदपुर मानक उर्फ कलाली की उचित दर विक्रेता बबीता देवी के खिलाफ सरकारी राशन की कालाबाजारी और अनियमितताओं के आरोप में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि जांच में 75 क्विंटल खाद्यान्न का स्टॉक कम पाया गया है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक अंकित कुमार ने शुक्रवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि शिकायत मिलने पर 11 मई को पूर्ति लिपिक योगेंद्र सिंह के साथ राशन की दुकान की जांच की गई। जांच के दौरान विक्रेता का पति रिंकू सिंह गांव में मौजूद था, लेकिन कार्डधारकों के बयान दर्ज होने पर वहां से चला गया। बाद में जांच टीम दुकान पर पहुंची तो दुकान बंद मिली। फोन पर संपर्क करने पर उसने स्वयं और विक्रेता के बाहर होने की बात कही। बाद में पड़ोसी लोकेंद्र सिंह के माध्यम से दुकान की चाभी उपलब्ध कराई गई। जांच में दुकान पर केवल 17 किलो चावल, ई-वेट मशीन, आईरिस डिवाइस और चार्जर मिला, जबकि विभागीय पोर्टल पर 45.537 क्विंटल गेहूं, 30.273 क्विंटल चावल और तीन किलो चीनी स्टॉक में दर्ज थी। अधिकारियों ने स्टॉक में भारी कमी मिलने पर राशन की कालाबाजारी की आशंका जताई है। जांच के दौरान दुकान पर स्टॉक और रेट बोर्ड अपडेट नहीं मिले। टोल फ्री नंबर, शिकायत पेटिका और निरीक्षण पुस्तिका भी नहीं मिली। नोडल अधिकारी और ग्राम प्रधान ने भी कार्डधारकों को कम राशन देने, अंगूठा लगवाकर खाद्यान्न नहीं देने और अभद्र व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें