नजीबाबाद में बैठक में बोलते भाजपा नेता सूर्य प्रकाश पाल।
- फोटो : NAZIBABAD
सरकार कर रही बहुमुखी विकास : सूर्य प्रकाश
नजीबाबाद। केंद्र सरकार ने सर्वसमाज हितों की रक्षा के साथ देश को बहुमुखी विकास दिया है। दर्जा प्राप्त मंत्री सूर्य प्रकाश पाल ने यह दावा करते हुए कार्यकर्ताओं से भाजपा के मिशन-2022 को साकार बनाने की बात कही।
मंगलवार को यहां भाजपा की बैठक में मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से देश की जनता को लाभ मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में नजीबाबाद विधानसभा सीट से भाजपा की दर्ज कराने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत झोंकनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर युवाओं को पार्टी से जोड़ने और पार्टी की नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के मिशन-2022 को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में विक्रांत चौधरी, राजेश सैनी, डॉ बीरबल सिंह आदि मौजूद रहे।