फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ स्वर्ण जयंती समारोह संपन्न

विज्ञापन
धामपुर एसबीडी कालेज में स्वर्ण जयंती के अवसर पर गीत प्रस्तुत करती छात्राएं। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
धामपुर। एसबीडी महाविद्यालय में दो दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। एमजेपी रुहेलखंड विश्ववविद्यालय बरेली की कुलसचिव मुख्य अतिथि डा. सुनीता पांडेय ने कार्यक्रमों की सराहना की। छात्राओं से मेहनत कर उच्च शिक्षा पाकर देश का होनहार बनने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यक्रम में एसडीएम धीरेंद्र सिंह, सीओ महावीर सिंह राजावत, तहसीलदार चंद्रकांता प्रर्दशनी का अवलोकन किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। देशभक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका ‘एक तेरा मां भारती छात्राओं ने प्रस्तुत की। छात्रा अजरा ने ‘ऐसी लागी लगन‘ भजन प्रस्तुत किया। महाविद्यालय की भूतपूर्व छात्राओं से अपने अनुभवों को साझा किया। छात्रा निशा ने ‘ये बेटी हिंदुस्तान की‘ पर गाना पेश किया। वाह क्या बात है‘‘ हास्य नाटिका पेेश की गई। प्राचार्या ने मुख्य अतिथि डा. सुनीता पांडेय को शॉल पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक ने अतिथियों को सम्मानित किया।
भूतपूर्व छात्रा रश्मि चौहान को हिंदी विषय में एमए की परीक्षा 2016 में विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। रिटायर्ड प्राचार्य डा. सरोज मार्कण्डेय, डा. शांति शर्मा, डा. सुमन गुप्ता, डा. मिथिलेश माहेश्वरी, रीता शर्मा, मीनाक्षी शर्मा तथा डा. मधुर चंद्रा को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया। प्राचार्या डा. पूनम चौहान ने तब और अब विषय को विश्लेषित किया। जिसमें उन्होंने भूतपूर्व के अनुभव व वर्तमान परिस्थितियों का संक्षिप्त में व्याख्या की। संचालन फरहाना हाशिम ने किया। अध्यक्षता नरेंद्र गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें