फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के चलते नहीं हुआ गांधी प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध के चलते नहीं हुआ गांधी प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन

नगीना। महात्मा गांधी की प्रतिमा, गांधी पार्क के सुंदरीकरण व राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण पालिका के निर्वाचित सभासदों के विरोध के चलते शुक्रवार को नहीं हो सका। सभासदों ने ईओ पर समय पर सूचना न देने का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने से पहले नगीना के रेलवे स्टेशन रोड पर महात्मा गांधी की प्रतिमा और 100 फुट ऊंचे तिरंगे, गांधी तिराहे के सुंदरीकरण के अनावरण के लिए पालिका प्रशासन ने शुक्रवार का दिन निर्धारित किया था। पालिका प्रशासन ने कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली थी। तभी सभासदों ने पालिका कार्यालय में बैठक बुलाकर अनावरण कार्यक्रम का विरोध कर दिया। ईओ इंद्रपाल सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में सभासदों ने समय रहते सूचना न देने का आरोप लगाते हुए उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। सभासदों के विरोध के चलते गांधी मूर्ति तिराहे के सुंदरीकरण व गांधी मूर्ति प्रतिमा का अनावरण नहीं हो सका। ईओ ने बताया कि गांधी पार्क के सुंदरीकरण व गांधी मूर्ति प्रतिमा का अनावरण अब शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें