फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन साल से बदहाल गजरौला-झलरा रोड, चलना मुश्किल

विज्ञापन
गजरौला-झलरा मार्ग हुआ खस्ताहाल । संवाद( पड़ताल के साथ)
विज्ञापन
गजरौला शिव। तीन साल से टूटी पड़ी गजरौला-झलरा रोड सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। हाईवे निर्माण के दौरान मिट्टी ले जाने वाले डंपरों के आवागमन से यह सड़क टूट गई थी। अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि भी इस सड़क का निर्माण कराने को तैयार नहीं हैं जबकि यह सड़क एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ती है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने पर भी लोक निर्माण विभाग सड़क बनवाने को तैयार नहीं है, जबकि उक्त सड़क मंडावर क्षेत्र के दर्जन भर गांवों को जोड़ती है। यह कोतवाली देहात, बरूकी, हमीदपुर, इनामपुरा आदि अन्य गांवों को भी जोड़ती है। किसानों, विद्यार्थियों और आम जनता के लिए यह सड़क अहम है, लेकिन इसकी स्थिति इतनी खराब हो गई है कि अब इसे सड़क कहना भी मुश्किल हो रहा है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। वाहन चलने से धूल उड़ती रहती है, जिससे इस पर चलना जोखिम भरा हो गया है। सड़क की जगह केवल कच्चा मार्ग नजर आ रहा है। पत्थर उखड़े पड़े हैं, जिस पर धूल उड़ने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीण बताते हैं कि इस सड़क का सात साल पहले निर्माण कराया गया था, जो अब पूरी तरह से बदहाल हो गई है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी सड़क को नहीं बनवाया गया है। ग्रामीण महेशचंद्र, मुकेश कुमार, मोहम्मद आसिफ, नितिन कुमार, योगेंद्र सिंह, देव प्रकाश, गिरीशपाल आदि ग्रामीणों ने डीएम से सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
हाईवे ठेकेदार ने दिया था मार्ग बनवाने का आश्वासन
दो वर्ष पूर्व गन्ना सीजन से पहले गजरौला-झलरा रोड को हाईवे ठेकेदार द्वारा बनवाने का आश्वासन दिया गया था जो अभी तक नहीं बनाया गया है। इससे किसान, बाइक सवार, चार पहिया वाहन टूटी सड़क से होकर गुजर रहे हैं। आचार्य महेश चंद्र, सुरेंद्र सिंह, नरेश कुमार एडवोकेट, सरदार अजय सिंह, सोनू कुमार, सरला देवी, कविता, सागर सिंह, सुनील कुमार आदि ने बताया कि सड़क पर धूल उड़ने से खेतों में काम करने वाले किसान, मजदूर प्रदूषण की मार झेल रहे हैं।
विज्ञापन

मिट्टी के डंपर चलने से ग्रामीण संपर्क मार्ग के टूटने की जानकारी नहीं है। फिर भी सड़क की मरम्मत के लिए जल्द ही प्रयास किया जाएगा। ...हेमंत प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें