फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में सिपाही तो नियमित भर्ती हो सकता है पर सफाई कर्मी नहीं : जुगल किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री जुगल किशोर वाल्मीकि ने सरकार से संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, रिक्त पदों पर भर्ती करने और आउटसोर्सिंग प्रक्रिया को बंद करने की मांग की है। कहा कि जब प्रदेश में सिपाही नियमित तौर पर भर्ती हो रहा है तो सफाईकर्मी क्यों नहीं। सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों को नहीं माना तो दो नवंबर को लखनऊ में विधानसभा के बाहर संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन



नगर के एक मंडप में उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संगठन की ओर से आयोजित सभा में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री जुगल किशोर वाल्मीकि ने कर्मचारियों की समस्याओं को उठाते कहा कि वर्षों से उनकी मांगें लंबित हैं। अब तक उनका समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि सरकार प्रदेश के सफाई कर्मचारियों नियमित करें। आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त किया जाए। खाली पदों पर नियमित भर्ती हो। प्रदेश का सफाई कर्मी लंबे समय से मांगों के पूरा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। सरकार संविदा और आउटसोर्सिंग का खेल खेल कर उत्पीड़न कर रही है। चेताया कि मांग पूरी नहीं हुई तो दो नवंबर को सफाई व्यवस्था को ठप कर लखनऊ में आंदोलन होगा।
अध्यक्षता उदयराज सिंह ने की। संचालन सर्वेश कुमार ने किया। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष धामपुर चौधरी रवि कुमार सिंह रहे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू, ईओ रविशंकर शुक्ल, जिलाध्यक्ष आशीष पवार, संजीव चेनवाल, मनजीत सिंह, धीरज राज, राजीव, अमरदीप, सनी, सुनील, सुनील पवार, अमित घाट और जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर एकजुटता दिखाते हुए लखनऊ में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें